झारखण्ड

Gumla adiwasi women sexual abuse-युवती को 8 माह तक रांची में बंधक बनाकर यौन शौषण करने वाले आरोपी युवक को भरनो पुलिस ने किया गिरफ्तार

Gumla:- मामला गुमला जिला के भरनो थाना क्षेत्र की है जहाँ एक 18 वर्षीय आदिवासी युवती को अम्बोवा गांव निवासी मेहताब आलम(26) ने काम दिलाने के नाम पर रांची ले गया और रांची में किराए के एक मकान पर उसे बंधक बनाकर लगातार 8 महीने तक यौन शौषण करता रहा साथ ही आरोपी द्वारा दो बार जबरजस्ती उसका गर्भपात भी कराया गया।
मिली जानकारी के अनुसार युवती द्वारा इसका विरोध करने पर आरोपी द्वारा उसे डराया धमकाया जाता था। जिस से तंग आकर तीन दिन पूर्व किसी तरह युवती रांची से भागकर गांव पहुंची और अपने माता पिता को सारी कहानी बताई।
बीते मंगलवार को परिजनों के साथ युवती भरनो थाना पहुंची और थाने में आरोपी महताब आलम के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया।थाने में केश दर्ज होते ही भरनो पुलिस ने तव्रित कारवाई करते हुए एक टीम गठित कर रात में ही छापेमारी की और उसके घर से ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।वही युवती का मेडिकल कराते हुए उसे न्यायलय में प्रस्तुत कर उसका 164 का ब्यान दर्ज करवाया गया।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *