गुवा के एक भी परिवार को विस्थापित नहीं होने देंगे: जोबा माझी
विस्थापितों की समस्याओं को लेकर गुवा पहुंची सांसद जोबा माझी, सेल सीजीएम से की वार्ता

गुवा: नोवामुंडी प्रखंड के गुवा में सेल प्रबंधन द्वारा स्थानीय लोगों को विस्थापित किये जाने के मामले को लेकर बुधवार को सांसद जोबा माझी गुवा पहुंची। सांसद के साथ झामुमो जिला कमेटी के पदाधिकारी भी शामिल रहे। यहां पहुंचते ही सांसद विस्थापित ग्रामीणों से मिलने ही जाटा हाटिंग बस्ती पहुंची और उनकी परेशानियों से अवगत हुई। विस्थापित लोगों ने सांसद को बताया कि सेल प्रबंधन विस्तारीकरण के नाम पर लीज क्षेत्र में वर्षो से बसे यहां के गरीब लोगों को उजाड़ने का काम कर रही हैं। उन्होंने विस्थापन से पूर्व नये सिरे से सर्वे कराने की मांग की, क्योंकि सर्वे में लगभग एक सौ परिवार छूट रहे हैं। लोगों को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा गुवा के एक भी परिवार को विस्थापित नहीं होने देंगे। सभी परिवार का पुनर्वास होना चाहिए। कहा कि जरूरत पड़ी तो मामले को संसद में भी उठाएंगे। जाटा हाटिंग में ग्रामीणों से मुलाकात के बाद सांसद ने सेल गुवा के सीजीएम भास्कर को डायरेक्टर बंगाल में बुलाकर ग्रामीणों की मांगों से अवगत कराया। सेल सीजीएम को सांसद ने कहा विस्थापन से पूर्व सभी परिवारों का पुनर्वास होना चाहिए। इसके अलावा सेल के विस्तारीकरण में स्थानीय बेरोजगारों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। सीजीएम के समक्ष सांसद ने कहा हमारे पूर्वजों ने खून पसीने से सेल को सींचा हैं, स्थानीय लोगों की अनदेखी की जाएगी तो बड़ा जन आंदोलन होगा। सांसद जोबा माझी ने सीजीएम से दो टूक शब्दों में कहा रोजगार नहीं देंगे और जमीन से भी बेदखल करेंगे तो सेल को यहां माइंस चलाना मुश्किल कर देंगे। सीजीएम भास्कर ने वार्ता के दौरान आश्वासन दिया कि स्थानीय बेरोजगारों की उपेक्षा नहीं की जाएगी, साथ ही छूटे हुए परिवारों के विषय में भी सकारात्मक पहल की जाएगी। मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष सोनाराम देवगम, सचिव राहुल आदित्य, जिप अध्यक्ष सह महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन, मुखिया लिपी मुंडा, अभिषेक सिंकू, मोहम्मद तबारक, प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा देवगम, बुधराम लागुरी, प्रेम गुप्ता, जीरेन सिंकू, अशोक दास समेत काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


