भीमखांदा में 10 अगस्त को लगेगा मेगा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर

सरायकेला-खरसावां: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जन्मदिन एवं भीमखांदा सेवा ट्रस्ट के 11वें वर्षगांठ के अवसर पर 10 अगस्त को मेगा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
शिविर का आयोजन 10 अगस्त 2026, सोमवार को भीमखांदा संसद भवन में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा।
शिविर में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, नि:शुल्क नेत्र जांच और स्वैच्छिक रक्तदान की सुविधा उपलब्ध रहेगी। खास बात यह है कि रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को नि:शुल्क छतरी और रेनकोट प्रदान किया जाएगा।
आयोजकों ने क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराने और इच्छुक लोगों से रक्तदान कर इस सामाजिक पहल में भागीदारी निभाने की अपील की है।
कार्यक्रम का आयोजन श्री साईं सेवा संस्थान एवं भीमखांदा सेवा ट्रस्ट सहित सहयोगी संस्थाओं के सहयोग से किया जा रहा है। अधिक जानकारी के लिए 7903030442 और 9431750835 पर संपर्क किया जा सकता है।


