Newsझारखण्डसरायकेला

चापाकल मरम्मत से ग्रामीणों को मिली राहत, जिला परिषद सदस्य अमोदिनी महतो की पहल सराहनीय

 

सरायकेला। राजनगर भाग-17 की जिला परिषद सदस्य अमोदिनी महतो के प्रयास से क्षेत्र के कई गांवों में पेयजल समस्या का समाधान किया गया है। बड़ाकुनाबेड़ा, सिजूलता पंचायत के गोबरधन, रामपुर, जामबनी, कुंवरदा एवं बड़ा काकी गांव में लंबे समय से खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत कराई गई, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है।

बताया जाता है कि इन गांवों में पेयजल की समस्या लंबे समय से बनी हुई थी, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मामले की जानकारी मिलने पर जिला परिषद सदस्य अमोदिनी महतो ने त्वरित पहल करते हुए संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर चापाकलों की मरम्मत कराई।

चापाकल ठीक होने के बाद अब ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो रहा है, जिससे उनकी दैनिक जीवन की कठिनाइयां काफी हद तक दूर हो गई हैं।

ग्रामीणों ने अमोदिनी महतो की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में उन्होंने क्षेत्र की मूलभूत समस्या को गंभीरता से लिया और समय पर उसका समाधान कराया। लोगों ने उनके इस प्रयास के लिए आभार भी व्यक्त किया है।

Share this news