अवैध विदेशी शराब की बड़ी खेप जब्त, मिरूडीह में छापामारी

सरायकेला–खरसावां, 06 अप्रैल 2026:


उपायुक्त श्री नीतिश कुमार सिंह के निर्देश एवं उत्पाद अधीक्षक श्री क्षितिज मिंज के नेतृत्व में चौका थाना क्षेत्र के ग्राम मिरूडीह में आज तड़के विशेष छापामारी अभियान चलाया गया।
छापामारी के दौरान एक टीन शेड में अवैध रूप से भंडारित पंजाब निर्मित विदेशी शराब जब्त की गई। बरामद शराब में McDowell’s No.1, After Dark और Imperial Blue ब्रांड की कुल 1790.64 लीटर शामिल है। बोतलों का विवरण इस प्रकार है – 750 एमएल: 900 बोतल, 375 एमएल: 1800 बोतल, 180 एमएल: 2448 बोतल। इसके अलावा 30 खाली ड्रम और प्लास्टिक जार भी जब्त किए गए।
इस अभियान में पूर्वी सिंहभूम के उत्पाद अधिकारी, सरायकेला उत्पाद विभाग के पदाधिकारी और चौका थाना पुलिस बल शामिल थे। संलिप्त अवैध शराब कारोबारियों की पहचान की जा रही है, और उनके खिलाफ झारखंड उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
उत्पाद अधीक्षक श्री क्षितिज मिंज ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब से जुड़े किसी भी गतिविधि में संलिप्तता दंडनीय अपराध है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है और केवल लाइसेंस प्राप्त दुकानों से ही मदिरा खरीदें। नागरिकों से अनुरोध किया गया कि वे जिला प्रशासन को सहयोग दें और परिवार एवं समाज में जागरूकता फैलाएं।

