श्रीनाथ विश्वविद्यालय के 19 छात्रों को जय भारत मारुति लिमिटेड में प्लेसमेंट उत्कृष्ट प्रदर्शन से बढ़ा संस्थान का मान

जमशेदपुर। श्रीनाथ विश्वविद्यालय के छात्रों ने एक बार फिर प्लेसमेंट में शानदार उपलब्धि दर्ज की है। प्रतिष्ठित ऑटोमोबाइल कंपनी जय भारत मारुति लिमिटेड, अहमदाबाद (गुजरात) में आयोजित कैंपस ड्राइव के दौरान विश्वविद्यालय के कुल 19 छात्रों का चयन किया गया। चयनित सभी छात्र वर्ष 2023–2026 बैच के हैं।


डिप्लोमा मैकेनिकल इंजीनियरिंग से चयनित छात्रों में आकाश करक, अंकित कुमार शर्मा, भास्कर साहू, हिमेश थापा, इमरान फरहत, प्रशांत मोदक, राजू साहू, स्वरूप मंडल, टिंकू लाल, दीप कुमार पासवान, जागरण बौरिया, अनिल प्रसाद और राजा प्रमाणिक शामिल हैं।
वहीं डिप्लोमा इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग से अक्षिता सहाय, करण कुमार यादव, नंदिता दास, पंकज महांती, सौमेन रॉय और सागरिका राज का चयन हुआ है।
इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय परिवार में खुशी की लहर है।
विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सुखदेव महतो ने सभी चयनित छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, लगन और संस्थान द्वारा दी जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप छात्रों को तैयार करने में निरंतर प्रयासरत है।
कुलपति प्रो. डॉ. एस. एन. सिंह ने कहा कि छात्रों का यह प्रदर्शन विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि श्रीनाथ विश्वविद्यालय का उद्देश्य केवल शैक्षणिक ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को उद्योगों में बेहतर करियर के अवसरों के लिए सक्षम बनाना भी है। कुलपति ने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विश्वविद्यालय प्रबंधन ने भी इस प्लेसमेंट को संस्थान के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है और भविष्य में और अधिक छात्रों को प्रतिष्ठित कंपनियों में अवसर दिलाने की प्रतिबद्धता दोहराई है।


