गलवान के शहीदों को पूर्व सैनिक सेवा परिषद की श्रधांजलि।।
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर द्वारा आज गलवान के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।अपने वीरों को नमन करने हेतु सभी पूर्व सैनिक शहीद स्मृति स्थल गोलमुरी में एकत्रित हो कर नम आंखों से पुष्पांजलि अर्पित की।कार्यक्रम का संचालन जसबीर सिंह ने कियाऔर पूर्व सैनिक संतोष कुमार सिंह ने गलवान के वीरो के किस्से सुनाये और कर्नल संतोष बाबू एवं उनके अन्य साथियों के बलिदान के बारे में बताया और शहर के वीर शहीद गणेश हांसदा की वीरता को नमन किया गया।

इस अवसर पूर्व सैनिकों द्वारा शहीदों को पुष्पांजलि दी गयी एवं दीप प्रज्वलन किया गया ।पूर्व सैनिक जितेंद्र कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। इस पर भारत माता की जय वन्दे मातरम और वीर शहीद अमर रहे के उदघोष से वातावरण गुंजायमान हो गया।इस अवसर पर के म सिंह , सत्या प्रकाश, नवेन्दु गांगुली, राजेश पांडे , विकास कुमार , ओ पी पांडे ,दयानंद सिंह, निर्मल गोंड , उमेश सिंह, हरेराम कामत, जसबीर सिंह कुंदन सिंह केन यादव और वरुण कुमार सहित अन्य पूर्व सैनिक उपस्थित थे।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


