JamshedpurLatestNewsझारखण्डराजनीति

Jamshedpur breaking झामुमो के लोकसभा प्रत्याशी समीर मोहंती पलटे, समीर मोहंती ने कहा – शिकायत पत्र उनका नहीं, फर्जी लेटर हेड और मुहर तैयार कर किया गया फर्जीवाड़ा

जमशेदपुर लोकसभा से झामुमो
प्रत्याशी समीर मोहंती द्वारा कांग्रेस के जमशेदपुर जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे पर 25 लाख रुपये लेकर खा लेने का लगाये गये आरोप और पत्र के मामले में नया मोड़ आ गया है. समीर मोहंती ने कहा है कि उनके लेटर हेड और मुहर और हस्ताक्षर का फर्जी तौर पर इस्तेमाल किया गया है. समीर मोहंती अपने बयान से पलट गये है और कहा है कि उनके पत्र का गलत इस्तेमाल किया गया है. उन्होंने यह पत्र नहीं लिखा है. यह फर्जी पत्र है. उन्होने एक चैनल से बातचीत करते हुए कहा है कि हो सकता है कि कांग्रेस की आंतिरक राजनीति का ही यह हिस्सा होगा. लेकिन उन्होंने यह पत्र नहीं लिखा है. उन्होंने कहा है कि इस पत्र से उनका कोई लेना देना नहीं है. दूसरी ओर, 25 लाख रुपये कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे को देना और 6 हजार रुपये प्रत्येक बूथ के लिए पैसे देने की बात पत्र में लिखा गया है. ऐसे में जमशेदपुर लोकसभा सीट में 1885 मतदान केंद्र है.।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *