Jamshedpur मादक उत्पाथे के विरुद्ध व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा 19 से 26 जून तक जागरूकता कार्यक्रम
जमशेदपुर :-जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार मादक पदार्थों के विरुद्ध जिले में जागरूकता 19 जून से 26 जून 2024 चलाया जाएगा।

वही इस अभियान के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक मनीष कुमार की अध्यक्षता में समन्वय हेतु बैठक हुई।
मादक पदार्थों का दुरुपयोग को कम करने, इसके व्यपार मे संलिप्त तस्करों तथा उपयोकर्ताओं के विरुद्ध सख़्त कानूनी कारवाई और साथ-साथ समाज को, विशेषकर युवा वर्ग को इसके दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से राज्य सरकार क़े द्वारा प्रस्तावित जागरूकता कार्यक्रम सभी जिले में भी संचालित किया जा रहा है।
वही उप-विकास आयुक्त ने कहा कि अच्छे परिणाम के लिए मादक पदार्थों के खिलाफ सभी विभागों एवं एजेन्सियों को आपसी समन्वय बनाकर जागरूकता अभियान संचालित करने की आवश्यकता है, जिसके तहत जिला प्रशासन सहित गैर सरकारी संस्थानों, जेएसएलपीएस की महिला संगठनों, पंचायती राज संस्थाओं, शैक्षणिक संस्थाओं को अपने-अपने स्तर से कार्यक्रम करने का निर्देश दिया गया। जागरूकता अभियान के दौरान ग्राम स्तर पर चौपाल आयोजित करने, जिला एवं प्रखंड स्तर पर कार्यशाला, विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम जिसमें बाजार-हाट आदि में नुक्कड़ नाटक, जागरूकता कार्यक्रम सहित विद्यालय स्तर पर क्विज व निबंध लेखन प्रतियोगिता, प्रभात फेरी, साइकिल रैली, शपथ पाठ आदि गतिविधियां संचालित की जाएगी।
बैठक में सिविल सर्जन, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, डीपीएम जेएसएलपीएस आदि मौजूद थे।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


