Jamshedpurझारखण्ड

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर ने रानी लक्ष्मी बाई के वीरता,साहस और देशभक्ति को किया नमन

जमशेदपुर :-बुंदेले हरबोलों के मुंह हमने सुनी कहानी थी खूब लड़ी मर्दानी वह तो झांसी वाली रानी थी।”

 

जमशेदपुर:-1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजी हुकूमत के चूल्हे हिला देने वाली महान वीरांगना नारी शक्ति की प्रतीक महारानी लक्ष्मी बाई जी की बलिदान दिवस पर उन्हें सादर नमन करने के लिए अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर के बैनर तले लौहनगरी के देशभक्तों का हुजूम शहीद स्थल गोलमुरी पहुंचा।महारानी लक्ष्मी बाई जी का बलिदान इस देश की अमूल्य धरोहर है। उपर्युक्त बात सैन्य मातृशक्ति की प्रदेश महासचिव मंजुला ने अपने संबोधन में कहा। कार्यक्रम का शुभारंभ वीर शहीदों के बलिदान को याद कर एवं उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया गया ।इसके बाद रानी लक्ष्मी बाई के बलिदान दिवस पर उनकी वीरता, साहस और देशभक्ति को नमन करने हेतु कई मातृसक्ति भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुई। रानी लक्ष्मीबाई ने अंग्रेजी हुकूमत के आगे कभी झुकना स्वीकार नहीं किया और आखिरी दम तक झांसी की रक्षा के लिए अंग्रेजों से लड़ती रहीं। रानी लक्ष्मीबाई का पराक्रम और साहस आज की नारियों के लिए प्रेरणादायी है एवं उन्हें अपने कर्तव्यों के निर्वहन के साथ-साथ साथ स्वयं की रक्षा खुद करने की प्रेरणा देती है।आज के दौर में अदम्य साहस, अदभुत शौर्य एवं पराक्रम की प्रतिमूर्ति अमर शहीद वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई नारी शक्ति के साथ साथ सभी युवा पीढ़ी के लिए भी प्रेरणादायक उद्धरण है।झांसी की रानी ने मातृ भूमि के गौरव और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। कार्यक्रम का संचालन नीता शर्मा ने किया और इस अवसर पर पूर्व सैनिकों द्वारा शहीदों को पुष्पांजलि दी गई एवं दीप प्रज्वलित किया गया। रूबी सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। मौके पर भारत माता की जय ,वंदे मातरम भारत और वीर झांसी की रानी के उद्घोष से वातावरण गुंजायमान रहा। आगामी 23 जून रविवार को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर का अंग सैन्य मातृशक्ति द्वारा वीरांगना झांसी की रानी के शौर्य एवं पराक्रम को नमन करने हेतु हिंदुस्तान मित्र मंडल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मंजुला,शर्मिला,पूनम रूबी,कंचन,रीना,मीरा,

भावना,सविंदर,उर्मिला ,नीता अर्चना,अंजू,जितेंद्र सिंह,वरुण कुमार

अवधेश कुमार गौतम जैसवाल,उमेश सिंह

मनोज सिंह,सत्येंद्र कुमार सिंह राजेश कुमार,सुखविंदर सिंह,विनय यादव,रासकुंजशर्मा,घनश्याम यादव,विनेश प्रसाद,पवन कुमार,अनिल सिन्हा,हरे राम,दयाभूषण ,हरिशंकर पांडे एवं अन्य मौजूद रहे।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *