LatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

Rajnagar News: अग्निवीर ट्रेनिंग पूरी कर लौटे रघुनाथ मुर्मू और अतुल सिंहदेव, गांव में भव्य स्वागत

राजनगर: बाना पंचायत के टांगरानी निवासी रघुनाथ मुर्मू और बाना निवासी अतुल सिंहदेव ने अग्निवीर प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर अपने गांव लौटकर क्षेत्र का मान बढ़ाया। दोनों युवाओं के आगमन पर पूरे गांव में उत्साह का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने गाजे-बाजे, फूल-मालाओं और देशभक्ति नारों के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। दोनों युवाओं की इस उपलब्धि को लेकर क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल है। लोगों ने कहा कि इन युवाओं ने अपनी मेहनत और लगन से यह साबित किया है कि सीमित संसाधन भी सफलता में बाधा नहीं बनते।
रघुनाथ मुर्मू साधारण किसान परिवार से आते हैं, जबकि अतुल सिंहदेव का परिवार पहले से ही देश सेवा से जुड़ा रहा है। परिवारिक पृष्ठभूमि और कठिन परिस्थितियों के बावजूद दोनों ने अग्निवीर में चयन हासिल कर अपनी योग्यता का परिचय दिया।
कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी माघुराम महतो ने दोनों युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे बाना पंचायत के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि ऐसे युवा आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेंगे और देश सेवा की भावना को और मजबूत करेंगे।
गांव में हुए इस सम्मान समारोह ने माहौल को पूरी तरह देशभक्ति से भर दिया। ग्रामीणों ने दोनों अग्निवीरों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे आगे भी अपने क्षेत्र और देश का नाम रोशन करते रहेंगे।
Share this news