जमशेदपुर के दीपक को यूएसए में मिला पीएचडी की उपाधि जमशेदपुर : जी हां !
जमशेदपुर स्टील सिटी के दीपक कुमार अब डॉक्टर दीपक कुमार के नाम से जाने जाएंगे। भारतीय समयानुसार चार मई को यूएसए के लेक्सिंग्टन में आयोजित एक भव्य समारोह में उसे यह उपाधि हासिल हुई।

उन्होंने यूएसए के स्टेनली एंड करेन पिगमैन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से गैस सहायता प्राप्त इलेक्ट्रॉन बीम पैटर्निंग प्रक्रियाएं में शोध कर डॉक्टरेट की उपाधि हासिल की। उक्त समारोह में भाग लेने के लिए दीपक कुमार के माता – पिता ( मंजू सिंहा व पवन चौधरी ) को भी आमंत्रण मिला था फलस्वरूप वे दोनों भी उक्त समारोह में शिरकत किये। बताते चलें कि डॉक्टर दीपक कुमार एडीएल सोसायटी साकची से स्कूली शिक्षा प्राप्त किये। उसके बाद बीआईटी सिंदरी से इंजीनियरिंग। तत्पश्चात एमटेक । बाद में पीएचडी की पढ़ाई करने यूएसए चले गये। जहां से उन्होंने डॉक्टरेट की पढ़ाई पूरी की ।बातचीत में उन्होंने कहा कि पढाई से जी चुराने से हम मुकाम हासिल नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मैं शोध के दौरान जो कुछ भी हासिल किया हूं उसका शत प्रतिशत लाभ भारत समेत संबंधित संस्थान को दूंगा। विदित हो कि दीपक परिवार में सबसे छोटा है उसका बड़ा भाई रोहित इंडिगो एयरलाइंस में मैनेजर है , जबकि मझला भाई संदीप टाटा स्टील में कार्यरत है पिता पवन चौधरी टाटा स्टील से सेवा निवृत्त है।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


