Newsझारखण्डसरायकेला

मंदिर निर्माण कार्य में सहभागी बनना सौभाग्य की बात : गणेश महाली

 

 

आदित्यपुर, आदित्यपुर के सतबहिनी जमालपुर स्थित श्री श्री चंद्रमौलेश्वर नर्मदेश्वर शिव मंदिर में मंगलवार को छत ढलाई निर्माण कार्य का शुभारंभ विधिवत पूजन के साथ किया गया। झामुमो नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी गणेश महाली ने पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य की शुरुआत कराई।

 

इस मौके पर गणेश महाली ने कहा कि यह मंदिर क्षेत्रवासियों की आस्था, श्रद्धा और सामाजिक एकजुटता का महत्वपूर्ण केंद्र है। मंदिर के निर्माण कार्य में सहभागी बनना उनके लिए सौभाग्य और संतोष का विषय है। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की तथा मंदिर निर्माण कार्य के सफल और निर्विघ्न रूप से पूर्ण होने की प्रार्थना की।

गणेश महाली ने कहा कि जनसेवा, सामाजिक सहभागिता और क्षेत्र के विकास के लिए वे हमेशा समर्पित रहेंगे। कार्यक्रम में सिकंदर सिंह, मृत्युंजय शाह, गौतम शाह, नागेंद्र सिंह, लखपति सिंह, रोशन शाह, संतोष झा, अशोक सिंह, रोहित सम्राट, कृष्णा पंडित समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Share this news