जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा व उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने बोड़ासाई में किया आदिवासी कला-संस्कृति भवन का उदघाटन
खरसावां/Ajay Kumar मंगलवार को जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, उपाध्यक्ष मधुश्री महतो व जिप सदस्य सदस्य सावित्री बानरा ने खरसावां के बोडासाई गांव में नव निर्मित आदिवासी कला-संस्कृति भवन का उदघाटन नारियल फोड़कर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर किया.करीब 25 लाख की लागत से उक्त भवन का निर्माण किया गया है.

साथ ही जिला परिषद से 7.59 लाख रुपये की लागत से बोडासाई गांव में बनने वाले 422 फीट पीसीसी सड़क का भी शिलान्यास किया.इस सड़क के बनने से गांव के लोगों आवागमन में सुविधा होगी.मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि जिला परिषद के माध्यम से जल्द ही खरसावां को एक बस स्टेंड की सौगात मिलेगी.इसमें सभी तरह की सुविधायें होंगी.विकास निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है.जिला परिषद के जरिये ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधायें उपलब्ध कराने का प्रयास हो रहा है.उन्होंने जिला परिषद से क्षेत्र में किये गये योजनाओं की भी जानकारी दी.सोनाराम बोदरा ने गांव के लोगों को जागरुक हो कर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की.जिप उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने कहा कि जिला परिषद के माध्यम से गांव की बुनियादी सुविधाओं का समाधान किया जा रहा है.इस दौरान ग्रामीणों के साथ संवाद भी किया.ग्रामीणों ने गांव की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा.मौके पर पूर्व जिप सदस्य कुंवर सिंह बानरा,मंगल सिंह कंडाईबुरु,प्रशांत महतो,क्षेत्र मोहन माहली समेत स्थानीय लोग मौजूद थे.

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


