झारखंड आन्दोलन के प्रमुख नेता रहे हो समाज के बौद्धिक और चिंतक दामु बानरा का हुआ निधन

पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत खूंटपानी प्रखंड के गाड़ा राजाबासा गांव निवासी सह झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता रहे दामु बानरा(65) का मंगलवार को निधन हो गया. बताया जा रहा है कि दामु बानरा पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे. मंगलवार सुबह दामु बानरा का अचानक तबीयत बिगड़ने से आनन- फानन में उनके परिजन सदर अस्पताल चाईबासा ले जा रहे थे. लेकिन अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही दामू बानरा ने दम तोड़ दिया. परिजनों ने बताया कि पिछले 10 दिन पूर्व अस्पताल से इलाज करा कर घर आया था. मंगलवार सुबह अचानक पुनः तबीयत बिगड़ गया. बुधवार को उनका अंतिम संस्कार गाड़ा राजाबासा गांव में होगा. दामु बानरा के निधन से झारखंड आन्दोलन कारियों मे शोक की लहर दौड़ पड़ी है.



