Newsझारखण्डसरायकेला

सरायकेला में झामुमो की बैठक, खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में धरना-प्रदर्शन की तैयारी

 सरायकेला: स्थित हरिहर होटल में झामुमो सरायकेला प्रखंड एवं नगर कमिटी के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सह केंद्रीय सदस्य गणेश महाली ने की। बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों और संगठन की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई।

 

बैठक में केंद्र सरकार के खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 को लेकर झामुमो नेताओं ने अपनी आपत्ति जताई। नेताओं का कहना था कि प्रस्तावित संशोधन से झारखंड के खनिज और प्राकृतिक संसाधनों पर राज्य के हक-अधिकार को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है।

 

इसी मुद्दे को लेकर सरायकेला प्रखंड परिसर में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने की रणनीति पर भी चर्चा हुई। प्रखंड और नगर क्षेत्र से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ संगठन स्तर पर तैयारियां पूरी करने का निर्णय लिया गया।

 

बैठक को संबोधित करते हुए गणेश महाली ने कहा कि झारखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकारों की रक्षा के लिए झामुमो आंदोलन करेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से धरना-प्रदर्शन में सक्रिय रूप से शामिल होने की अपील की।

 

बैठक में वरिष्ठ नेता हरि लोहार, नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी, उपाध्यक्ष अविनाश कवि, नगर अध्यक्ष शंभू आचार्य, प्रखंड अध्यक्ष सुरेश हेंब्रम समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया