छोटा गम्हरिया दुर्गा पूजा के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि होंगी सांसद जोबा माझी, कमेटी ने सौंपा आमंत्रण पत्र
गम्हरिया। श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, छोटा गम्हरिया दुर्गा पूजा मैदान की ओर से आयोजित दुर्गा पूजा के उद्घाटन समारोह में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। इस संबंध में पूजा समिति के सदस्यों ने सांसद प्रतिनिधि सह झामुमो के वरिष्ठ नेता कालीपद सोरेन उर्फ के.पी. सोरेन के आवास पर पहुंचकर सांसद के नाम आमंत्रण पत्र सौंपा।

पूजा समिति द्वारा आयोजित उद्घाटन समारोह आगामी 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को शाम 6 बजे से होगा। समारोह को सफल बनाने के लिए समिति की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। सांसद जोबा माझी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किए जाने से पूजा समिति के सदस्यों में उत्साह है।

इस अवसर पर पूजा समिति के अध्यक्ष सुसेन महतो, सचिव फूलकांत झा, उपाध्यक्ष रिंकू ठाकुर, अमृत महतो, इंद्र कांत झा, खोखन महतो, सचिन महतो, कार्तिक महतो, संजय महतो एवं बड़कू महतो सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।


दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


