स्वर्गीय दासमत मार्डी के श्राद्ध कर्म के लिए गणेश महाली ने किया आर्थिक सहयोग, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना
राजनगर। सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत अमलाटोला निवासी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय सदस्य स्वर्गीय दासमत मार्डी के निधन पर झामुमो के पूर्व प्रत्याशी गणेश महाली उनके आवास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। साथ ही, श्राद्ध कर्म के लिए परिवार को आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया।

इस मौके पर गणेश महाली ने कहा कि स्वर्गीय दासमत मार्डी का निधन उनके परिवार, समाज और संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है। अपने प्रियजन को खोने का दुख अत्यंत पीड़ादायक होता है, जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में उनकी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति और धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

गणेश महाली ने कहा कि संकट और दुख के समय पीड़ित परिवार के साथ खड़ा रहना तथा यथासंभव सहयोग करना हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर झामुमो के केंद्रीय सदस्य बिशु हेम्ब्रम, प्रखंड अध्यक्ष रामसिंह हेम्ब्रम, सुबल महतो, चतुर्भुज हेम्ब्रम, रिंकू राउत, शेखर महाकुड़, दुर्गा लाल मार्डी, धानु टुडू, प्रकाश महतो, शुकलाल मुर्मू सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


