LatestNewsNews postSportsझारखण्डसरायकेला

जोवाजंजीर में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित, समापन समारोह में शामिल हुए विधायक दशरथ गागराई

कुचाई(AJAY MAHATO)प्रखंड अंतर्गत जोवाजंजीर में रक्षाबंधन के अवसर पर तीन दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक दशरथ गागराई एवं विशिष्ट अतिथि में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा शामिल हुए.

फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच दीवाना क्लब लेप्सो एवं मिस्टी एफसी सरायकेला के बीच खेला गया.इससे पूर्व विधायक दशरथ गागराई ने फाइनल मैच का उद्घाटन खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को किक मारकर किया.वही विजेता रहे दीवाना क्लब लेप्सो की टीम को 90 हजार एवं उपविजेता रहे सरायकेला की टीम को 65 हजार रुपए नगद राशि देकर अतिथियों के द्वारा पुरस्कृत किया गया.जबकि तीसरे स्थान से लेकर आठवीं स्थान पर रहे टीमों को भी नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया.इस दौरान विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि खिलाड़ी खेल के माध्यम से भी अपनी करियर बना सकते हैं.खिलाड़ी लक्ष्य निर्धारित कर खेलें सफलता जरूर मिलेगी.उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन के साथ खेलने की अपील की.वही जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने की जरूरत है.उन्होंने कहा कि खेल से शरीर स्वस्थ रहता है.व्यक्ति का मानसिक विकास भी होता है.मौके पर विधायक प्रतिनिधि भरत सिंह मुंडा,धर्मेंद्र सिंह मुंडा,समाजसेवी बासंती गागराई,मुन्ना सोय,मनोज सोय,अजय सामड,करम सिंह मुंडा,मानसिंह मुंडा,कान्हु सोय समेत काफी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे.

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *