DC saraikelaLatestNewsझारखण्ड

कांड्रा थाना क्षेत्र में जिला खनन विभाग का औचक निरीक्षण

सरायकेला-खरसावां, 01 सितम्बर।

उपायुक्त के निर्देश पर सोमवार को जिला खनन विभाग ने कांड्रा थाना क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथी के नेतृत्व में विभागीय टीम और स्थानीय थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की।

 

निरीक्षण के क्रम में खनिज लदे कई वाहनों को रोककर उनके परिवहन संबंधी कागजातों की जांच की गई। जांच में सभी वाहन वैध दस्तावेजों के साथ पाए गए।

 

खनन पदाधिकारी ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय के निर्देश के आलोक में यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि खनिज से भरे सभी वाहन तिरपाल से ढककर ही परिवहन करें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन खनन गतिविधियों में पारदर्शिता और वैधता बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी व कार्रवाई कर रहा है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *