JamshedpurLatestNewsSportsझारखण्ड

कीनन स्टेडियम में फिर से गूंजेगी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की गूंज, BCCI टीम ने किया निरीक्षण

जमशेदपुर:

जमशेदपुर का ऐतिहासिक कीनन स्टेडियम एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी की ओर अग्रसर है। बीसीसीआई की एक विशेष टीम ने स्टेडियम का निरीक्षण किया और उपलब्ध सुविधाओं की विस्तार से जांच की। टीम ने स्टेडियम की स्थिति पर संतोष जताते हुए इसे संभावित अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए उपयुक्त बताया।

 

माना जा रहा है कि जनवरी या फरवरी 2026 में यहां अंतरराष्ट्रीय मैच आयोजित हो सकता है। यह कीनन स्टेडियम के लिए एक ऐतिहासिक पल होगा, क्योंकि यहां आखिरी बार साल 2006 में भारत और इंग्लैंड के बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेला गया था।

 

करीब दो दशकों से इस मैदान पर किसी अंतरराष्ट्रीय मुकाबले का आयोजन नहीं हुआ है। ऐसे में जमशेदपुर के खेल प्रेमियों के लिए यह खबर किसी उत्सव से कम नहीं है। स्थानीय क्रिकेट प्रशंसक बीसीसीआई की इस पहल से बेहद खुश हैं और उन्हें उम्मीद है कि आने वाले समय में यह मैदान फिर से देश-दुनिया के दिग्गज खिलाड़ियों का साक्षी बनेगा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *