Newsझारखण्डसरायकेला

बारूहातु में स्व. चतुर्भुज सिंह मुंडा के परिजनों से मिले विधायक दशरथ गागराई, शोक संतप्त परिवार को बंधाया ढांढस

 

कुचाई प्रखंड के बकास्त मुंडारी खुंटकट्टी एवं विकास समिति 39 मौजा दलभंगा के पूर्व अध्यक्ष सह बारूहातु गांव के मुंडा स्व चतुर्भुज सिंह मुंडा के निधन पर खरसावां विधायक दशरथ गागराई बुधवार को उनके गांव पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। विधायक ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान विधायक दशरथ गागराई ने स्व चतुर्भुज सिंह मुंडा के सामाजिक योगदान और ग्रामीण समाज के प्रति उनकी भूमिका को याद किया। उन्होंने कहा कि स्व चतुर्भुज सिंह मुंडा ने अपने कार्यकाल में समाज और गांव के हित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया तथा लोगों को साथ लेकर चलने का प्रयास किया। उनके निधन से समाज ने एक जिम्मेदार और सक्रिय व्यक्ति को खो दिया है। विधायक ने परिजनों से कहा कि दुख की इस घड़ी में वे स्वयं और पूरा क्षेत्र उनके परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने परिवार के सदस्यों को धैर्य रखने की बात कहते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

Share this news