Newsझारखण्डराजनीति

JBKSS Siddharth Honhaga participated in Jhumur Program खरसावां विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बोन्दोंलोर पंचायत के पारुलवाद गाँव मे मकर संक्रांति, टुसू और मांगे पर्व के शुभ अवसर पर झूमर प्रोग्राम का आयोजन किया गया।

खरसावां विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बोन्दोंलोर पंचायत के पारुलवाद गाँव मे मकर संक्रांति, टुसू और मांगे पर्व के शुभ अवसर पर झूमर प्रोग्राम का आयोजन किया गया।

इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में खूंटपानी प्रखंड प्रमुख सह झारखंडी भाषा खतयानी संघर्ष समिति (JBKSS) के सक्रिय सदस्य सिद्धार्थ होनहागा ने फीता काटकर उद्घाटन किया, इसके साथ मुख्य अतिथि को कमेटी की ओर से गुलदस्ता देखकर स्वागत किया गया।

प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने मौजूद लोगो को संबोधित करते हुए कहा झूमर प्रोग्राम का आयोजन कला संस्कृति और समाज को बचाए रखने के लिए एकता का प्रतीक हैं, अपने कला संस्कृति को बचाए रखने के लिए एक होने की जरूरत है।


मौक़े पर सिद्धार्थ होनहागा ने JBKSS के केंद्रीय अध्यक्ष झारखंडी भाषा खतयानी संघर्ष समिति के टाइगर जयराम महतो के विचार धारा को ग्रामीणों के समक्ष रखा, साथ ही जयराम महतो के विचारधारा से जुड़ने के लिए लोगो से अपील की।

इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष रवि कुमार महतो, सचिव अंगद महतो, कोषाध्यक्ष राजकुमार महतो, संरक्षक प्रेमलाल महतो, सदस्य मनोज कुमार महतो, अमृत चरण महतो, संतोष महतो, अजीत कुमार महतो समेत कमेटी के कई सदस्य मौजूद रहे।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *