LatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

Kiran Mahato Success Story: पढ़ाई के साथ मॉडलिंग में बनाया मुकाम, कई ब्यूटी पेजेंट खिताब किए अपने नाम

पढ़ाई के साथ सपनों को दी उड़ान, किरण महतो ने सौंदर्य प्रतियोगिताओं में लहराया सफलता का परचम : किरण महतो 

सरायकेला-खरसावां जिले की प्रतिभाशाली युवती किरण महतो ने शिक्षा और मॉडलिंग की दुनिया में एक साथ सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी एनआईटी से पूरी की तथा वर्तमान में विमेंस कॉलेज से एम.कॉम की पढ़ाई कर रही हैं। पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने पिछले 11 वर्षों से मॉडलिंग और फैशन की दुनिया में लगातार मेहनत की और कई प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किए।

किरण महतो ने मिस जमशेदपुर 2024, मिस ग्लोरी झारखंड 2025, मिस पुरुलिया 2025 तथा मिस यूनिवर्सल झारखंड 2026 में प्रथम रनर-अप का खिताब हासिल किया। इसके अलावा उन्होंने ओडिशा के राउरकेला में आयोजित प्रतियोगिता में “क्राउनिंग शेरमनी” का सम्मान भी अपने नाम किया।

किरण के पिता शत्रुघ्न महतो एक सेवा कर्मी हैं, जबकि उनकी माता जोश्ना महतो गृहिणी हैं। उन्होंने बताया कि परिवार के सहयोग, आत्मविश्वास और निरंतर मेहनत के बल पर उन्होंने अपने सपनों को साकार किया है। उनका मानना है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए तो पढ़ाई और अपने जुनून दोनों में सफलता प्राप्त की जा सकती है।

किरण महतो की इस उपलब्धि पर कोल्हान के जेबीकेएसएस के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी ने उनके आवास पहुंचकर उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि किरण की सफलता पूरे कोल्हान की बेटियों के लिए प्रेरणा है और यह साबित करती है कि मेहनत, लगन और आत्मविश्वास से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है।

Share this news