LatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

किसानों को दिया गया जैविक खेती का प्रशिक्षण

कुकड़ू (shvnath mahato)प्रखंड क्षेत्र के अन्तर्गत बेरासीसिरम एवं सिंदुरपुर गांव में परंपरागत कृषि विकास योजना के तहत ऑर्गेनिक फार्मिंग अथॉरिटी ऑफ झारखंड के बैनर तले के. एन. बायोसाइंस प्राइवेट लिमिटेड रांची के द्वारा किसानों को जैविक खेती करने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के मुख्य प्रशिक्षक अनुज कुमार के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से बताया गया कि किसान जैविक खेती करके अपनी भूमि को लंबे समय तक उपजाऊ बनाकर टिकाऊ खेती कर सकते हैं । साथ ही साथ कम लागत में उत्पादन ,अधिक मुनाफा कमा सकते हैं ।जैविक उत्पाद का प्रयोग अपने भोजन के रूप में करके हम सभी स्वस्थ रह सकते हैं। वहीं जैविक खेती करने का तोर तरीका बताया गया।

 

इस अवसर पर किसानों को प्रशिक्षण देते हुए मुख्य प्रशिक्षक अनुज कुमार ने कहा की जैविक खेती एक शून्य बजट का खेती है ,इससे हम अपने गांव में उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों से कई प्रकार के खाद कीटनाशक टॉनिक का निर्माण कर अपने खेतों में प्रयोग कर सकते हैं ।उन्होंने इस कार्यक्रम में किसानों को नीम अर्क ,जीवामृत बीजामृत दसपॉर्न ,केंचुआ खाद सहित कई प्राकृतिक कीटनाशक एवं अन्य दवा बनाने की विधि को विस्तार पूर्वक बताया एवं इससे होने वाले फायदे को भी बताया गया। मौके पर प्रोजेक्ट मैनेजर अभिनव कुमार , क्षेत्र पदाधिकारी विपद तारण महतो, लगभग 300 किसान उपस्थित थे।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *