कपाली सड़क हादसा: दो लोग घायल, पुलिस कर रही पहचान की कोशिश
चांडिल।


कपाली ओपी क्षेत्र के रुगड़ी–पूड़ीचिल्ली मार्ग पर गुरुवार दोपहर एक सड़क दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को सड़क किनारे बेहोशी की हालत में देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही कपाली पुलिस मौके पर पहुँची और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा। फिलहाल उनकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दोनों किस इलाके के रहने वाले हैं और उनके नाम-पते क्या हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस सड़क पर तेज रफ्तार गाड़ियों की वजह से अक्सर हादसे होते रहते हैं। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और पहचान होने पर परिजनों को सूचित किया जाएगा।

