कुकडू में शुरू हुआ दो दिवसीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता
कुकडू :-(Shvnath mahato)स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग और राज्य शिक्षा परियोजना के तत्वाधान में खेलो झारखंड प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सरायकेला जिला के कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के चोकेगाड़िया फुटबॉल में दो दिवसीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का शुभारंम हुआ।

इस कार्यक्रम का उद्घाटन कुकड़ू पंचायत के उप मुखिया मनोज मछुआ ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के सभी विद्यालयों के बच्चें भाग लें रहें हैं।इसका उद्देश्य खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देना है। खेलो झारखंड प्रतियोगिता में अंडर 11-14 और 17-19 वर्ष के आयु वर्ग के बालक व बालिकाओं के लिए फुटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, एथलेटिक्स समेत विभिन्न खेल स्पर्द्धाएं आयोजित की जा रही हैं। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, एकलव्य आवासीय विद्यालय सहित सभी सरकारी और सहायता प्राप्त विद्यालयों के विद्यार्थी प्रतियोगिताओं में शामिल होंगे। मौके पर शिक्षक त्रिलोचन कुमार, लक्ष्मण महतो, मल्लिक दत्ता, विष्णु कुमार, समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


