Sunday, September 13, 2026
Latest:
Newsझारखण्डसरायकेला

जुमाल में वज्रपात का कहर: धान रोपाई के दौरान 58 वर्षीय महिला की मौत, गांव में मातम

 

 

राजनगर: सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत जुमाल पंचायत के जुमाल गांव में सोमवार को वज्रपात की दर्दनाक घटना में 58 वर्षीय अविवाहित महिला गोरा मुर्मू की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

जानकारी के अनुसार, गोरा मुर्मू सोमवार को खेत में धान रोपाई का कार्य कर रही थीं। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिर गई। वज्रपात की चपेट में आने से वह खेत में ही अचेत होकर गिर पड़ीं।

 

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण उन्हें तत्काल राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

घटना से पूरे जुमाल गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को नियमानुसार आपदा राहत मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है। लगातार हो रही बारिश और वज्रपात की घटनाओं को देखते हुए लोगों से खराब मौसम के दौरान खेतों और खुले स्थानों पर जाने से बचने तथा सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की गई है।

Share this news