LatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

महेशकुदर शहीद निर्मल महतो विद्यालय में सुबह गांधी जयंती और शाम को माँ मनसा की पूजा आराधना के साथ कार्यक्रम का हुआ समापन।

राजनगर के महेशकुदर (भुईयानाचना) स्तिथ शहीद निर्मल महतो स्कूल में बुधवार की सुबह गाँधी जयंती के मौके पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तसवीर पर पुष्प अर्पित कर गाँधी जयंती मनाई गई वहीं शाम होते ही माँ मनसा की पूजा आराधना और मानभूम के सुप्रसिद्ध वैधराज घेना राम कुम्भकार द्वारा मनसा झापान का आयोजन किया गया,

 

जिसमें साक्षात् सर्पों की देवी माँ मनसा के रूप में जहरीले नाग साँपों के दर्शन कराए गए।इस मौके पर गौरांग महाप्रभु सेवा संस्थान सह शहीद निर्मल महतो विद्यालय परिवार के साथ साथ भुइईयांनाचना और आस पास के कई भक्त मनसा झापान देखने स्कूल परिसर पहुँचे।

इस मौके पर विद्यालय के डायरेक्टर सह प्रधानाध्यापक मानिक चन्द्र महतो ने कहा कि हमारे विद्यालय परिसर में स्कूली शिक्षा के साथ साथ बच्चों को अच्छे संस्कार मय वातावरण में बच्चों संस्कारी शिक्षा भी दी जाती है।और विद्यालय परिसर में पूजा अनुष्ठान का भी आयोजन किया जाता है,इसलिए आज इस शुभ अवसर पर माँ मनसा की भक्ति व पूजा आराधना की गई।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार के सभी शिक्षकगण और अविभावकों का सराहनीय योगदान रहा।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *