Newsझारखण्डसरायकेला

ईचागढ़ में बैल जोड़ी, राजनगर में बतख चूजों का वितरण मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना से ग्रामीणों को स्वरोजगार का सहारा

सरायकेला-खरसावां, 

जिले के ईचागढ़ एवं राजनगर प्रखंड में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत पशुधन एवं कुक्कुट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के साधनों को मजबूत करना और स्वरोजगार को बढ़ावा देना है।

ईचागढ़ प्रखंड में किसानों के बीच 8 यूनिट बैल जोड़ी का वितरण किया गया। इससे खेती-किसानी के कार्यों में सहूलियत मिलने के साथ ही उनकी आय में बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं, राजनगर प्रखंड में 29 यूनिट बतख चूजों का वितरण कर लाभुकों को कुक्कुट पालन के जरिए अतिरिक्त आय का अवसर प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान संबंधित अधिकारियों ने लाभुकों को पशुपालन एवं कुक्कुट पालन से जुड़ी आवश्यक जानकारी दी। उन्होंने लाभार्थियों से योजनाओं का समुचित उपयोग करते हुए नियमित रूप से इन गतिविधियों को जारी रखने की अपील की।

इस योजना के माध्यम से प्रशासन का लक्ष्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना और लोगों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाना है।

Share this news