Newsझारखण्डसरायकेला

सरायकेला में नई एसपी निधि द्विवेदी ने संभाला पदभार, प्राथमिकताएं की स्पष्ट

सरायकेला में नई एसपी निधि द्विवेदी ने संभाला पदभार, प्राथमिकताएं की स्पष्ट

सरायकेला-खरसावां: जिले की नवपदस्थापित पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने पदभार ग्रहण करने के साथ ही अपनी कार्ययोजना साफ कर दी है। उन्होंने कहा कि महिला एवं बच्चों से जुड़े मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि ऐसे संवेदनशील प्रकरणों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।

अपराध नियंत्रण पर रहेगा फोकस

नई एसपी ने संकेत दिए कि जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए विशेष रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की बात कही और स्पष्ट किया कि सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

स्वागत के साथ नई जिम्मेदारी की शुरुआत

पदभार ग्रहण करने से पूर्व जिला पुलिस द्वारा उनका औपचारिक स्वागत किया गया। इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर कुमार सवैया, चांडिल एसडीपीओ अरविंद बिंद्रा, डीएसपी और विभिन्न थाना प्रभारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

Share this news