New CM of Jharkhand Champai Soren -चंपाई का सीएम बनने का रास्ता साफ़, राज्यपाल ने देर रात बुलाकर दिया न्यौता, आज होगी सपथ ग्रहण
Ranchi-झारखंड में उत्पन्न हुए सियासी संकट पर विराम लग गई है, सभी की निगाहें आज चंपाई सोरेन के शपथग्रहण पर आ टिकी हैं.बीते देर रात लगभग 11.00 बजे जिस तरह से राज्यपाल ने राजभवन बुलाकर सरकार बनाने का न्यौता गठबंधन को दिया है उससे अटकलों का बाजार में विराम लग गया है।

रात में 11.00 बजे के बाद सोशल मीडिया पर राज्यपाल के साथ चंपाई सोरेन और आलमगीर आलम की वायरल हो रही तस्वीरें इस बात की गवाही हैं कि गठबंधन सरकार मूर्तरूप लेने जा रही है।
सोशल मीडिया में बीते दोपहर जब यह खबर वायरल हुई कि नीतीश कुमार को मौका चंद घंटों में मिला, जबकि झारखंड में 24 घंटे के बाद भी सस्पेंस बरकरार रखा गया।इस खबर के बाद ही राष्ट्रीय, राज्य स्तरीय और क्षेत्रीय स्तर के नेता से लेकर मीडिया तक में यह चर्चा का विषय बन गया, सोशल मीडिया और हर छोटी-बड़ी खबरें घंटो इस खबर को वायरल करती नजर आई, जिसके बाद कुछ ही घंटे बाद राजभवन से इस सस्पेंस को समाप्त कर दिया गया।
उम्मीद है आज का सूरज गठबंधन सरकार के लिए फिर से नयी किरण लेकर आयेगी और दोपहर तक बहुमत साबित करते हुए सरकार मूर्तरूप ले लेगी।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


