पान्ड्राशाली स्थित झामुमो कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक, गुवा शहीद दिवस व रक्तदान शिविर को लेकर हुई चर्चा
चाईबासा/Dilip Mahato :- खूंटपानी प्रखंड के पान्ड्राशाली स्थित झामुमो कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड अध्यक्ष बबलू गोडसोरा की अध्यक्षता में हुई. जिसमें 8 सितंबर को गुवा गोलीकांड में शहीदों को श्रद्धांजलि देने व 19 सितंबर को ओत गुरु कोल लाको बोदरा के जयंती के अवसर पर बासाहातु सीएचसी में होने वाली रक्तदान शिविर को लेकर विचार विमर्श किया गया. साथ ही दिशुम गुरु सह पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के अंतिम जोहार यात्रा प्रखंड के रुट चाट बनाने पर चर्चा की गई. प्रखंड अध्यक्ष बबलू गोडसोरा ने कहा कि आठ सितंबर को गुवा गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि देने लिए प्रखंड क्षेत्र के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे. जहां शहीद बेदी पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे. मौके पर विधायक प्रतिनिधि दुर्गा चरण पाडेया, रजनी बानरा, डिम्बु तियु, प्राण सिंह लेयांगी, बिरसा तियु, राहुल बानरा,मरकुश लेयांगी,सुनिल तियु,बाबुराम तियु,बिनोद बोदरा, हेमन्त गोडसोरा,शाशि पुरती, बबलू बोदरा,पाडहु कुदादा,अनिल दोंगो, मिसाइल सामड,सालुका हाईबुरु, दुम्बी हाईबुरु समेत पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे.



