शत-प्रतिशत राशन वितरण में पोटका प्रखंड रहा अव्वल, दो डीलर सम्मानित
असगर अली अंसारी ने किया 100 प्रतिशत और जितेंद्र गुप्ता ने 99 प्रतिशत अनाज का वितरण

पोटका : जन वितरण प्रणाली के तहत शत-प्रतिशत अनाज वितरण सुनिश्चित करने में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पोटका के दो राशन दुकानदारों को जिला प्रशासन ने सम्मानित किया। सोमवार को सिदगोड़ा टाउन हॉल में आयोजित समारोह में असगर अली अंसारी को 100 प्रतिशत और जितेंद्र गुप्ता को 99 प्रतिशत अनाज वितरण के लिए प्रशस्ति पत्र एवं गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। जिले के सभी प्रखंडों से बेहतर प्रदर्शन करने वाले दो-दो दुकानदारों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में एसओआर राहुल आनंद, जिला आपूर्ति पदाधिकारी जुल्फेकार अंसारी, जिला डीलर संघ के अध्यक्ष मोहन साव, महासचिव प्रमोद गुप्ता तथा पोटका डीलर संघ के अध्यक्ष अनवर अली, कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता और महासचिव सागर गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
जिला आपूर्ति पदाधिकारी और एसओआर ने कहा कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रत्येक लाभुक तक अनाज पहुंचाना प्रशासन का लक्ष्य है। सभी दुकानदार शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करें। उन्होंने पोटका प्रखंड के बेहतर प्रदर्शन की सराहना की। पहली बार जिला प्रशासन की ओर से पीडीएस दुकानदारों को बेहतर वितरण के लिए सम्मानित किया गया।
असगर अली अंसारी की अनुपस्थिति में उनकी प्रतिनिधि नाजिया खातून ने सम्मान ग्रहण किया। मौके पर पोटका डीलर संघ के अध्यक्ष अनवर अली ने कहा कि जन वितरण प्रणाली सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। सभी दुकानदारों का संकल्प है कि अंतिम कार्डधारी तक धोती-साड़ी, नमक, दाल, चावल और गेहूं सहित योजनाओं का लाभ पहुंचे।
समारोह में अशोक दास, सुलोता मंडल, द्वारिका गुप्ता, रेणुका कालिंदी, सागर गुप्ता और चिंटू गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


