Newsझारखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी करेंगे झारसुगुड़ा से बीएसएनएल के स्वदेशी 4G नेटवर्क का शुभारंभ  

 

 

नई दिल्ली / झारसुगुड़ा: भारत ने दूरसंचार क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ाया है। 27 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा के झारसुगुड़ा से सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी बीएसएनएल के स्वदेशी 4G नेटवर्क का उद्घाटन करेंगे। यह नेटवर्क पूरी तरह देश में विकसित किया गया है और भविष्य में 5G में अपग्रेड होने के लिए तैयार है।

 

भारत बना विश्व के शीर्ष 5 दूरसंचार उपकरण निर्माता देशों में शामिल

 

दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि इस लॉन्च के साथ भारत डेनमार्क, स्वीडन, दक्षिण कोरिया और चीन जैसे देशों की सूची में शामिल हो गया है, जो अपने खुद के दूरसंचार उपकरण विकसित करते हैं। भारत अब इस क्षेत्र में पांचवां अग्रणी देश बन चुका है।

 

देशभर में 98,000 केंद्रों पर नेटवर्क का विस्तार

 

बीएसएनएल का यह 4G नेटवर्क देशभर में लगभग 98,000 केंद्रों पर उपलब्ध होगा। इसके साथ ही कई राज्यों में भी इसकी शुरुआत होगी। इस अवसर पर मंत्री सिंधिया गुवाहाटी में मौजूद रहेंगे।

 

30,000 गांव होंगे डिजिटल इंडिया मिशन से जुड़े

 

प्रधानमंत्री डिजिटल इंडिया पहल के तहत देश के 100% 4G संतृप्ति नेटवर्क का भी अनावरण किया जाएगा। इस परियोजना के तहत लगभग 29,000 से 30,000 गांवों को मिशन मोड में जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *