LatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

राजनगर में देशकरम महोत्सव 2026 की तैयारी शुरू, शहीद निर्मल महतो की आदमकद प्रतिमा लगाने का निर्णय

राजनगर: देशकरम एकता संघ, राजनगर की ओर से आगामी देशकरम महोत्सव 2026 की तैयारियों को लेकर रविवार को कुड़मी भवन, राजनगर में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष सुधांशु महतो ने की। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष देशकरम महोत्सव का आयोजन 27 सितंबर 2026 को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य रूप से किया जाएगा।

 

बैठक में महोत्सव की तैयारियों, आयोजन की रूपरेखा और विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

 

बैठक का प्रमुख निर्णय यह रहा कि देशकरम महोत्सव से पहले राजनगर स्थित कुड़मी भवन के समीप झारखंड आंदोलन के प्रखर नेता शहीद निर्मल महतो की आदमकद प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इस प्रस्ताव का उपस्थित सदस्यों ने स्वागत करते हुए इसे समाज के लिए एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कदम बताया।

 

बैठक में संघ के सचिव साहेबराम महतो, कोषाध्यक्ष घनश्याम महतो, सह सचिव गुरुचरण महतो, उपाध्यक्ष वैद्यनाथ महतो एवं नरेंद्र महतो, उप कोषाध्यक्ष उदित महतो तथा मीडिया प्रभारी डॉ. सुभाष चंद्र महतो सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। इसके अलावा कमलेश्वर महतो, लक्खीचरण महतो, सघन महतो, रंजीत महतो, कंदरू महतो, इंद्रजीत महतो, सुबोध महतो, दीनबंधु महतो, सुनील महतो, रवि महतो, दिनेश महतो, मकरू महतो समेत कई वरिष्ठ सदस्य और युवा कार्यकर्ता भी बैठक में शामिल हुए।

 

बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने संकल्प लिया कि सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर में आयोजित होने वाला देशकरम महोत्सव 2026 समाज की संस्कृति, परंपरा और एकता का भव्य आयोजन बनेगा तथा इसे यादगार बनाने के लिए सभी लोग मिलकर काम करेंगे।

Share this news