झारखण्डराजनीतिसरायकेला

राजनगर में शादी समारोह में शरीक हुए मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, वर वधु को दिया आशीर्वाद,

कहा, सुखाड़ की स्थिति पर सरकार की नजर, वैकल्पिक सिंचाई व्यवस्था कर रही सरकार 

 

पाइपलाइन से किसानों के खेत में सालभर पानी पहुंचाने की योजना जल्द धरातल पर दिखेगी 

 

राजनगर,

गह जिला सरायकेला -खरसावां दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने रविवार को पैतृक घर जिलिंगगोड़ा में रात्रि विश्राम के बाद सोमवार को रांची रवाना होने से पूर्व फिर से विधानसभा क्षेत्र राजनगर पहुंचे। राजनगर के सिजुलता में अपने चहेते कार्यकर्त्ता नेम्बू प्रधान के यहाँ उनके भतीजे के शादी समारोह में शरीक हुए। मुख्यमंत्री ने वर वधु को आशीर्वाद दिया।

इस दौरान मानसून की देरी से उत्पन्न हो रही सुखाड़ की स्थिति पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बारिश न होने की वजह से किसानों को परेशानी न झेलना पड़े इसके लिए वैकल्पिक कृत्रिम तरीके से सिंचाई की व्यवस्था की जा रही है। बहुत जल्द राजनगर एवं आसपास के चिन्हित जगहों पर पाइपलाइन से अंडरग्राउंड सिंचाई की व्यवस्था को समय पर धरातल पर उतारने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि किसानों के खेतों में साल भर पानी पहुंचे। किसानों को केवल बारिश पर निर्भर न रहना पड़े। इसके लिए व्यवस्था किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश में लागू हो रही नई क़ानून व्यवस्था से न्याय व्यवस्था सुदृढ़ होगी। इस दौरान उपायुक्त रविशंकर शुक्ला, एसपी मनीष टोप्पो, डीडीसी प्रभात कुमार बरदियार, , बीडीओ मलय कुमार, सीओ हरीश चंद्र मुंडा, सनद आचार्य, करमुचरण पान सहित कई उपस्थित थे।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *