RAJNAGAR news राजनगर के निवर्तमान बीडीओ डांगूर कोड़ा को दी गई विदाई
राजनगर प्रखंड के निवर्तमान प्रखंड विकास पदाधिकारी डांगुर कोड़ा को स्थानांतरित होने पर शनिवार को विदाई दी गई. प्रखंड कार्यालय के सभागार में विदाई समारोह आयोजित कर प्रखंड एवं अंचल कर्मियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा भावभीनी विदाई दी. विदाई समारोह में अंचलाधिकारी हरिश चन्द्र मुंडा, प्रभारी प्रमुख सुमना देवी, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, समाजसेवियों, प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय, बाल विकास परियोजना के कर्मचारियों ने निवर्तमान प्रखंड विकास पदाधिकारी डांगुर कोड़ाह को फुल माला पहनाकर, बुके देकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया.

सभी ने सभी उनके साथ कार्य किए अनुभव साझा किया. इस दौरान बीडीओ डांगुर कोड़ाह ने राजनगर प्रखंड में बिताए पलों को याद करते हुए कहा कि यहाँ के मुखिया, पंचायत सचिवों के भरपूर सहयोग से सरकार आपके द्वार कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ. इसके लिए सभी कर्मचारी एवं जनता का शुक्रगुजार हूं. साथ बिताए में कई पल को उपस्थित लोगों के सामने साझा किया

विदाई समारोह में प्रभारी प्रमुख सुमना देवी, अंचलाधिकारी हरिश चन्द्र मुंडा, मुखिया नमिता सोरेन, रजनी जारिका, राजो टुडू, बीपीओ मनोज कुमार तियु,नरेश कुमार,आवास योजना के प्रखंड संयोजक राकेश कुमार महतो, नाजिर अदित्य रंजन तुंबली,शेखर टुडू,बाउरी टुडू, छुटू टुडू, कांग्रेस नेता प्रकाश महतो, सुपाई जारिका, बुद्धेश्वर सोरेन , राकेश पति समेत कई उपस्थित थे. वहीं झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रामजीत हांसदा के नेतृत्व में भी कार्यकर्ताताओं ने बुके देकर बीडीओ को विदाई दी.

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


