Newsझारखण्डसरायकेला

बकरी चोरी मामले में दो युवक गिरफ़्तार, प्रखंड के लोगो ने प्रशासन से की गुहार

Saraikella/ Rajnagar:- राजनगर प्रखंड अंतर्गत बाना पंचायत के काँकी ग्राम में बीते रात 22 तारीक को दो बकरी चोरों को ग्रामीणों ने रंगे हाथ धर दबोचा।

जानकारी के अनुसार रात्रि क़रीब 12 बजे टँगरानी गाँव में तीन युवक सिद्धेश्वर राउत के घर से बकरी चुरा कर भाग रहे थे। इस दौरान चोरों ने मादा बकरी को उठा लिए जिस वजह से नवजात बकरी मिमियाँ लगे और घर वालों को ख़बर हो गया, तब तक चोर ऑटो में बकरी चढ़ा कर रफ़ूचक्कर हो गए। ग्रामीणों के सहायता से कुछ दूरी पीछा कर दो बकरी चोर को पकड़ लिया गया जबकि एक भागने में सफल रहा। मामला के बारे में राजनगर थाना को खबर दी गई, मौक़े पर पुलिस पहुँची और दोनों को हिरासत में लिया गया और ऑटो(JH05CP 0743) को ज़ब्त की गई।

बता दें उसी रात प्रखंड अंतर्गत चंगुआ गाँव में भी खस्सी चोरी का मामला संज्ञान में आया। चोरों ने ग्रामीण के बकरी घर का ताला तोड़कर दो 25 किलो के खस्सी चुरा लिए। मामले को लेकर गाँव वालों ने राजनगर थाना में लिखित आवेदन भी दिया है।

क्या कहना है ग्रामीणों का

ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन छेत्र में बकरी, बैल की चोरी हो रही है। इसके पीछे बड़ा गिरोह काम कर रही है। प्रशासन से आग्रह है कि इस गिरोह के सरग़ना का पर्दाफ़ास करे।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *