Rajnagar road accident अज्ञात वाहन के धक्के से दो युवक घायल
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर के सामने अज्ञात वाहन के धाक्के से खरसांवां के मिशन सोय (28 वर्ष) घायल हो गए. वहीं उसी स्थान पर राजनगर थाना क्षेत्र के चोके निवासी सुराय मार्डी (30 वर्ष) भी गिरा हुआ था। घटना संध्या करीब छह बजे की है। दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर पहुंचाया गया। इलाज के दौरान डाक्टर ने बताया कि मिशन सोय एवं सुराय मार्डी को सर में चोंटे लगी है।

मिली जानकारी के अनुसार खरसांवां के मिशन सोय एक संस्था में काम करता है। उस संस्था का काम राजनगर में चलने के कारण वह राजनगर आया था. जब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर के सामने पैदाल सड़क पार करना चाह रहा था कि अचानक एक अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया. जिससे वह गिर गया. वहीं हल्का अंधेरा होने के कारण उसी स्थान पर सुराय मार्डी कैसे गिरा किसी को पता नहीं चल पाया. सुराय मार्डी से पुछने पर घटना के संबंध में बता नहीं पा रहा है। जबकि उसी बगल में एक मोटरसाइकिल पड़ा हुआ मिला।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


