झारखण्डराजनीतिसरायकेला

जोबा माझी की जीत पर राजनगर में झामुमो कांग्रेस ने निकाला विजय जुलूस

लड्डू बांटे, जमकर आतिशबाजी की

राजनगर में जोबा माझी की जीत की ख़ुशी में वुधवार को झामुमो-कांग्रेस ने विजयी जुलूस निकाला। पार्टी कार्यालय से झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रामजीत उर्फ़ लालू हांसदा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पैदल जुलूस निकला। जीत की ख़ुशी में नारेबाजी करते हुए सिदो कान्हू चौक तक पैदल मार्च करते हुए वापस पार्टी कार्यालय में जुलूस समाप्त हुआ।

इस दौरान जोबा माझी जिंदाबाद, चंपाई सोरेन जिंदाबाद, शिबू -हेमंत जिंदाबाद, राहुल- सोनिया जिंदाबाद, इण्डिया गठबंधन जिंदाबाद के जमकर नारे लगाए गए। साथ ही रंग अबीर ग़ुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दी और फटाखे फोड़कर आतिशबाजी की। लड्डू बांटे गए। इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष रामजीत हांसदा ने कहा कि सिंहभूम ही नहीं देश की जनता ने अहंकारी मोदी सरकार को सबक सिखाया। भाजपा को अपने दम पर पूर्ण बहुमत न देकर बता दिया कि यह देश लोकतंत्र और संविधान से चलेगा।

तानाशाही और राजतंत्र नहीं चलेगा। जनता ने संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण बचाने के लिए विपक्ष को मजबूती प्रदान की है। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है चाहे हिटलर हो या मुसोलिनी जितने भी तानाशाह हुए हैं। जनता ने उन्हें सबक सिखाया है और उसका हस्र बुरा हुआ है। इस दौरान हीरालाल सतपथी, राकेश पति, सामुराम टुडू, राजो टुडू, चतुर्भुज प्रधान, सोमनाथ गोप, करमुचरण पान, विजय प्रधान श्यामलाल टुडू, मार्शल पूर्ति, रामेश पूर्ति, सागेन टुडू, लखिन्द्र लोहार, ब्रजेश कुंटिया, राकेश सतपथी, बृहस्पति मंडल, काँग्रेस नेता डोमन महतो, प्रकाश महतो, बासुदेव प्रधान, बादल टुडू आदि सैकड़ों कार्यकर्त्ता थे।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *