Newsझारखण्डसरायकेला

जेएलकेएम सरायकेला-खरसावां जिला समिति का पुनर्गठन, गोपाल महतो बने मीडिया प्रभारी

सरायकेला: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) ने संगठन को और मजबूत बनाने की दिशा में सरायकेला-खरसावां जिला समिति का पुनर्गठन किया है। केंद्रीय कार्यकारिणी समिति की स्वीकृति के बाद नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

जारी सूची के अनुसार गोपाल महतो को सरायकेला-खरसावां जिला मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके मनोनयन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। समर्थकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन की गतिविधियों और पार्टी की नीतियों का प्रभावी प्रचार-प्रसार होगा।

नई जिला समिति में दीपक महतो को जिला अध्यक्ष, आदित्य कुमार को नगर अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर कई पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।

पार्टी नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की नीतियों एवं सिद्धांतों के अनुरूप ईमानदारी और सक्रियता के साथ कार्य करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया है।

Share this news