झारखण्डधर्मसरायकेला

राजनगर के नौका में हनुमान मंदिर के चूड़ा में भरा गया रत्न

राजनगर प्रखंड क्षेत्र के नौका गांव में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के सहयोग से बन रही बजरंगबली मंदिर के चूड़ा में रत्न भराई अनुष्ठान किया गया।

हनुमान मंदिर के चूडा रत्न भंडार हेतु विशेष पूजा पाठ का आयोजन हुआ। जिसमें 21 कन्याओं ने जलाशय से कलश लाकर मंदिर परिसर में स्थापित किया। जिसके बाद पंडित के द्वारा विधि विधान से मंत्र उच्चारण कर श्रदालुओं ने चूड़ा में विभिन्न प्रकार के रत्न भरे। श्रद्धालुओं ने धान, सोना, चांदी, सिक्का एवं तरह तरह के धातू डाला। इस दौरान श्रद्धालुओं एवं आमजनों को खीर व खिचड़ी भोग परोसा गया। वहीं मौके पर हीरालाल सतपथी ने बताया कि हनुमान मंदिर का निर्माण स्थानीय विधायक एवं माननीय मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन एवं ग्रामीणों के सहयोग से किया जा रहा है।

कोई भी नया मंदिर का निर्माण होता है तब मंदिर के शीर्ष पर स्थापित गुबंद में विभिन्न प्रकार रत्न भरा जाता है। जिसे स्थानीय भाषा में चूड़ा बांधना कहा जाता है और फताका लगाया जाता है। श्रद्धालु अपने समर्थ्य अनुसार रत्न भरते हैं। कहा जाता है कि इससे भगवान गांव में धन सम्पति की कमी नहीं होने देते और गांव में सामृद्धि आती है। इस मौके पर हीरालाल सतपथी, रतन सतपथी, जवाहरलाल सतपथी, रंगलाल सतपथी, राकेश सतपथी, परमेश्वर प्रधान, पिंकू प्रधान, विकास प्रधान, मन्टु प्रधान, राहुल सतपथी, आदित्य प्रधान, सिमडेश्वर प्रधान, मोतीलाल प्रधान एवं गांव के समस्त महिला पुरुष उपस्थित रहे।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *