LatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरुडीह खरसावां के शिक्षक मोहम्मद नसीमुद्दीन के सेवानिवृत्ति पर दी गई विदाई

उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरुडीह के वरिय शिक्षक मोहम्मद नसीमुद्दीन ने अपने विदाई पर कहा की मेरा पहला योगदन सन 1994 में प्राथमिक शिक्षक के रूप में, प्राथमिक विद्यालय रूद्रपुर में हुआ था। सन 2002 या 2003 में विद्यालय का उत्क्रमण हुआ और वह विद्यालय उत्क्रमित मध्य विद्यालय रूद्रपुर के नाम से जना जाने लगा।

इसी बीच 2004 में योग्यता के आधार पर मेरा प्रतिनियोजन प्लस टू उच्च विद्यालय खरसावा में हुआ, और वहाँ मैने 2014 तक अपनी सेवा दी।

2014 के बाद पुनःमें उत्क्रमित मध्य विद्यालय रूद्रपुर आया।

उसके बाद 16 फरवरी 2019 को उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरुडीह में योगदन दिया, जो मेरे सेवानिवृत्ति तक यानी 30.09.2024 तक। कुल मिलाकर लगभग *30 साल* तक शिक्षण के क्षेत्र से जुड़ा रहा।

 

मेरा अधिकतर समय बुरुडीह पंचायत में बिता। बुरुडीह कभी मूझसे भुला नहीं जा सकता, क्योंकि इसी पंचायत से ही शिक्षक के रूप में मेरी शुरुआत हुई और आज इसी पंचायत से मैं सेवानिवृत्त हो रहा हूं।

 

मुझे ना ही दुख है और ना ही खुशी है की मैं सेवानिवृत्त हो रहा हूं। मैं अपने आप को बीच में तटस्थ पाता हूं।

 

हालांकि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, वह जन्म भर शिक्षा ही रहता है और उसका एक ही उद्देश्य होता है की समाज का हर बच्चा शिक्षित हो तथा जीवन की नई-नई राहे तलाश करें,जो न्याय संगत हो।

मेरी शुभकामनाएं विद्यालय के सभी बच्चों और शिक्षकों के साथ है।आप सबों ने मुझे इतना सम्मान ,प्यार दिया इसके लिए मैं दिल से धन्यवाद करता हूं।

 

विदाई समारोह के शुभ अवसर पर खरसावा प्रखंड के बीपीओ पंकज महतो, बुरुडीह पंचायत की मुखिया रयबारी माझी, शिक्षक मिलन कुमार महतो,प्रदीप कुमार महतो,तुषार कांति महतो, नीलमोहन महतो, ब्रज किशोर कुमार बेदिया, मनोज पांडे, लक्ष्मण साहू,धर्मेन्द्र महतो, प्रशांत कुमार प्रधान,छंदा रानी माजि, स्वागता सिंह,लवली कुमारी, अनीशा लकड़ा, मौसमी दास, संध्या प्रधान, आदि शिक्षकों एवं विद्यालय की रसोइया ने छाता,अंग वस्त्र, बैग इत्यादि देकर उनको सम्मानित किये,और उनके शेष बचे हुए स्वर्णिम पलों के लिए उन्हें शुभकामनाएं दिए।

 

विद्यालय के एक छात्र शुभम हेंब्रम ने अपने हाथों से बनाये हुए उनका एक सुंदर चित्र भेंट

देकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

विदाई समारोह के समय एक समय ऐसा भी आया जब विद्यालय की छोटी-छोटी बच्चियों ने उनके लिए विदाई गीत और नृत्य प्रस्तुत की तब हर किसी की आंखों में आंसू भर आए थे।उनके साथ बिताए गए हर एक पलों को याद कर सभी भावुक हो चुके थे।

इस पूरे विदाई समारोह कार्यक्रम के सभा का संचालन प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र महतो एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रशांत कुमार प्रधान ने दिया।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *