Newsझारखण्डसरायकेला

राजनगर: तीन पंचायतों में स्नान घाट का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा

 

सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत तमांग पंचायत के तुमुंग गांव, गेंगेरुली पंचायत के गेंगेरुली गांव एवं बना पंचायत के बना गांव में स्नान घाट निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन राजनगर भाग 17 की जिला परिषद सदस्य अमोदिनी महतो के हाथों फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर विधिवत रूप से किया गया। इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति में पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

ग्रामीणों ने बताया कि स्नान घाट के निर्माण से दैनिक जीवन में काफी सुविधा होगी तथा स्वच्छता व्यवस्था में भी सुधार आएगा।

मौके पर जिला परिषद सदस्य अमोदिनी महतो ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और आने वाले समय में भी जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधि, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *