Newsझारखण्डसरायकेला

रामनवमी पर जय श्री राम के जयकारे से गुंजा तिरुलडीह भव्य झांकी व हैरतअंगेज दिखाया करतब   

 

ईचागढ़- रामनवमी के शुभ अवसर पर कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत तिरुलडीह में भव्य झांकी सह लाठी खेल का आयोजन किया गया। यह आयोजन महावीर क्लब तिरुलडीह की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

 

शोभायात्रा कोईरी टोला से प्रारंभ होकर महावीर मंदिर प्रांगण तक पहुंची, जहां अखाड़ा में पारंपरिक लाठी खेल का शानदार प्रदर्शन किया गया। इस आयोजन में तिरुलडीह के साथ-साथ कुदा गांव के खिलाड़ी एवं पश्चिम बंगाल के सिंदरी गांव से आए लाठी खेल के खिलाड़ियों ने भी भाग लेकर अपनी कला का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के दौरान कुकड़ू प्रखंड की प्रखंड विकास पदाधिकारी राजश्री ललिता बखला, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक साव, तिरुलडीह पंचायत के मुखिया रामबालक सिंह मुंडा, पूर्व मुखिया तपन सिंह मुंडा, तिरुलडीह थाना प्रभारी कौशल कुमार, प्रखंड के मजिस्ट्रेट पदाधिकारी, पुलिस बल, खेल के अध्यक्ष दधिप्रसाद कोईरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

पूरे आयोजन में भक्तिमय माहौल के साथ-साथ परंपरा और संस्कृति की झलक देखने को मिली।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *