सामूहिक दुष्कर्म के बाद युवती की निर्मम हत्या, इलाके में फैली सनसनी
सरायकेला: सरायकेला थाना क्षेत्र के राजनगर-मार्ग स्थित राधा स्वामी सत्संग के पास खरकाई नदी के किनारे से एक युवती का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है।

शव के पास से पुलिस ने शराब की बोतलें और शक्ति वर्धक दवाइयाँ भी बरामद की हैं।पुलिस ने प्रारंभिक जांच में दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। घटनास्थल से 50 मीटर दूर युवती का शव पाया गया, जहां उसके सिर और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे। जानकारी के अनुसार, युवती को दुष्कर्म के बाद घसीटते हुए इस स्थान तक लाया गया, और फिर पत्थर से कूचकर उसकी हत्या कर दी गई।घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ समीर सवैया और थाना प्रभारी सतीश बरनवाल दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से कुछ दूरी पर शराब की बोतलें और कुछ संदिग्ध दवाइयाँ भी पाई गईं, जो घटना को और जटिल बना रही हैं।
पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की, लेकिन कोई भी युवती को पहचानने में असमर्थ रहा। फिलहाल, पुलिस शव की पहचान करने और इस अपराध में शामिल आरोपियों का सुराग लगाने के लिए जुटी हुई है।इस जघन्य अपराध के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एक से अधिक लोगों के संलिप्त होने की संभावना जताई है। जांच जारी है, और पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की छानबीन कर रही है।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


