सरयू राय के सम्मान में शानदार बाइक रैली, जगह-जगह पर हुआ अभिनंदन
जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के नवनिर्वाचित विधायक श्री सरयू राय का शहर भर में अभिनंदन-स्वागत कार्यक्रम जारी है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के कदमा मंडल ने एक मोटर साइकिल रैली निकाली। इस रैली के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्री राय का शानदार स्वागत किया गया।

मोटरसाइकिल रैली रंकिणी मंदिर से प्रारंभ हुई और कदमा बाजार होते हुए फार्म एरिया, रामनगर, उलियान, भाटिया बस्ती, रामजन्म नगर, भाटिया पार्क, शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर एक से पांच तक, रानी कुदर होते हुए वापस रंकिणी मंदिर चौक पर संपन्न हुई।
रैली के दौरान श्री राय का विभिन्न लोगों और संगठनों ने कदमा बाजार चौक, राम नगर चौक, उलियान चौक, भाटिया बस्ती चौक, राम जन्म नगर मैदान के पास, शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर 1,2,3,4,5, रानी कुदर, कदमा थाना चौक में जबरदस्त स्वागत किया गया। बाइक रैली और सम्मान समारोह का आयोजन भारतीय जनता पार्टी के कदमा मंडल ने किया था, जिसमें एनडीए के सभी धड़े के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इसका नेतृत्व मंडल अध्यक्ष भीम सिंह ने किया था।
इस रैली में भाजपा महानगर के अध्यक्ष सुधांशु ओझा, राजीव सिंह, संजीव सिन्हा, राणा प्रताप सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, अमृता मिश्रा, चितरंजन वर्मा, मनीष पांडेय, रॉकी सिंह, संजीव आचार्य़ा, ललन चौहान, अमरेंद्र मलिक, राजेश सिंह, राकेश सिंह, तारक मुखर्जी, मनोज सिंह, केपी सिंह, निमाई अग्रवाल, नीरु सिंह, निखार सबलोक, नीरज सिंह, शेषनाथ पाठक, अमित तिर्की आदि मौजूद रहे।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


