Saraikela Jmm Leader meeting: झामुमो जिला अध्यक्ष डॉ शुभेन्दु महतो का ” संकल्प” हेमंत सोरेन के रिहा नहीं होने तक पैरों में नहीं पहनेंगे चप्पल जूता
Saraikela: झामुमो कार्यकारी अध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद राज्य में मचे राजनीतिक उथल-पुथल के बीच cm चंपई सोरेन द्वारा मंत्रिमंडल विस्तार किए जाने से एक दिन पूर्व सरायकेला झामुमो जिला अध्यक्ष डॉ शुभेन्दु महतो ने हेमंत सोरेन के रिहाई नहीं होने तक जुता- चप्पल नहीं पहनने का संकल्प लिया.

झमुमो जिला अध्यक्ष डॉ शुभेन्दु महतो ने बताया कि 16 फरवरी से इन्होंने सत्याग्रह संकल्प लिया है कि जब तक कार्यकारी अध्यक्ष हमारे बीच नहीं उपस्थित होते, तब तक मेरा पैरों में जूता- चप्पल नहीं देखने को मिलेगा , इन्होंने कहा कि केंद्रीय एजेंसियों विपक्ष और द्वारा जबरन मुख्यमंत्री को गिरफ्तार कर जेल यात्रा कराई जा रही है, जब हमारे सम्मानित नेता तकलीफ में है तो हम कैसे सुखद अनुभव कर सकते हैं। इन्होंने कहा कि लंबी लड़ाई लड़ने के बाद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के प्रयास से झारखंड अलग राज्य हासिल हुआ , ताकि झारखण्ड के आदिवासी ,मूलवाशियों को उनका हक और अधिकार मिल सके , लेकिन विपक्ष को यह हजम नहीं हुआ, षड्यंत्र रचकर हमारे नेता को परेशान किया गया है. झारखंड मुक्ति मोर्चा राज्य भर में हेमंत सोरेन के गिरफ्तारी के विरुद्ध में चरणबद्ध आंदोलन कर रही है जो आगे जारी रहेगा।
केंद्रीय महासचिव के साथ हुई ऑनलाइन बैठक
झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे के साथ शनिवार को सरायकेला झामुमो जिला कमेटी की ऑनलाइन बैठक परिसदन में आयोजित की गई, जिसमें ऑनलाइन जुड़ते हुए महासचिव विनोद पांडे ने सभी पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को राजनीतिक अस्थिरता के बीच नए सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने संबंधित है दिशा -निर्देश दिए हैं, बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष डॉ शुभेन्दु महतो के अलावा केंद्रीय सचिव गणेश चौधरी, विधायक प्रतिनिधि सनद आचार्य, पूर्व जिला अध्यक्ष रंजीत प्रधान, केंद्रीय सदस्य गोपाल महतो ,लिपु महनती दीपक मंडल, प्रखंड प्रमुख अमृत टुडू ,जिप सदस्य पिंकी मंडल समेत सभी पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


