झारखण्ड

10th class student commits suicide- 10वीं के छात्र ने किया सुसाइड, सरस्वती पूजा मूर्ति विसर्जन के दौरान मारपीट से हुआ था आहत

Dhanbad:- सरस्वती पूजा मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई
मारपीट से आहत होकर डीएवी कुसुंडा के दसवीं के छात्र राजकुमार दास ने अपने घर में आत्महत्या कर ली। घटना शुक्रवार की रात की है।
राजकुमार दास सरायढेला कोचाकुल्ही स्थित अपने घर के पास आयोजित सरस्वती पूजा के प्रतिमा विसर्जन के लिए निकला था। मृतक के पिता किशोर कुमार दास ने बताया कि रात के करीब 10.30 बजे उसके पुत्र के साथ मोहल्ले के कुछ युवकों ने मारपीट की इस घटना से वह काफी प्रताड़ित महसूस कर रहा था। घर लौटने के बाद वह अपने आप को कमरे में बंद कर लिया, जब उसे खाना खाने के लिए बुलाने गए, तो राजकुमार को मृत पाया। आनन फानन में परिजन ने उसे SNMMCH ले गए, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस से पहले भी छात्र के साथ हो चुकी थी मारपीट

मृतक छात्र राजकुमार दास के पिता किशोर कुमार दास ने बताया कि पहले भी मोहल्ले के कुछ युवकों द्वारा उनके बेटे के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था। सरस्वती प्रतिमा के विसर्जन के दौरान शुक्रवार को किस बात को लेकर मारपीट शुरू हुई, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।

आठ से ज्यादा युवकों पर मारपीट करने का आरोप

मृतक के पिता ने मोहल्ले के 8 से ज्यादा युवकों पर उनके बेटे के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है।उन्होंने बताया कि मोहल्ले के विश्वजीत महतो, रमेश महतो, सोनू कर्मकार, मोनू कर्मकार, करण महतो, मनीष महतो, गोलू सिंह, आकाश शर्मा समेत अन्य युवकों ने उनके बेटे के साथ मारपीट की।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *